मिथुन राशिफल 2017 - वार्षिक मिथुन राशिफल 2017

आइये जानते हैं कि ये आने वाला नया साल 2017 मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

नौकरी और व्यवसाय

यह नया साल नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में भाग दौड़ से भरा होगा| हो सकता की आपके प्रयासों के अनुसार आपको फल की प्राप्ति न हो परन्तु निराश न हों और कोशिश करते रहें| अपनी मेहनत से आपको एक अलग पहचान मिलेगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे| मिथुन राशिफल 2017 के अनुसार आपकी आय में वृद्धि होगी| आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा और आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे| इस वर्ष के अंत में धन में बढ़ोत्तरी होगी और व्यापार भी बढेगा| विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले लोग सफलता प्राप्त करेंगे| नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति एवं वेतन वृद्धि मिलने के संभावना प्रबल है| शेयर बाज़ार एवं प्रॉपर्टी द्वारा धन लाभ हो सकता है| सट्टा और लाटरी से हानि हो सकती है| अपना ध्यान अपने व्यवसाय को बढ़ाने में लगायें क्योंकि इसके लिए यह समय बहुत उचित है|

आर्थिक स्थिति

वैदिक ज्योतिष के अनुसार 2017 में आपका धन व्यय बढ़ेगा| यह धन आपके घरेलु ख़र्चों और शौक़ पूरा करने में जायेगा| धन की आवाजाही ठीक ठाक रहेगी इसलिए अपने ख़र्चों को नियंत्रित करें| वर्ष के दूसरे भाग में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और धन के आगमन में वृद्धि होगी|

शिक्षा

इस वर्ष छात्रों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है जिसके द्वारा सफलता प्राप्त होगी| प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिलेगी| धैर्य और बुद्धि से काम लेना अनिवार्य है इसलिए इस ओर ध्यान दें| यह समय विदेश में पढाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए बहुत अनुकूल है| आपका किया हुआ परिश्रम आपको प्रशंसा का पात्र बना देगा|

पारिवारिक जीवन

यह वर्ष घर परिवार के लिए खुशियों से भरा होगा| सगे सम्बन्धियों से मिलने के अवसर मिलेंगे परन्तु किसी भी प्रकार की अनबन को अपने बीच न बढ़ने दें| आपके मित्र आपके व्यापार में बहुत सहायक सिद्ध होंगे| अपने भाई बंधुओं से अच्छे सम्बन्ध बनाने के प्रयास करें| 2017 में मिथुन का भविष्यफल बता रहा है कि अपनी माता से आपके संबंधों में सुधार आएगा और आपके जीवन में उनका महत्व बढ़ेगा| अपने घर के लिए कुछ नया सामान ख़रीदने का अवसर मिलेगा| संतान को सफलता मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं| आपकी माता एवं जीवनसाथी को कुछ स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ हो सकती हैं|

प्रेम सम्बन्ध

इस वर्ष आपको परामर्श दिया जा रहा है कि किसी भी प्रकार के तनाव को अपने रिश्तों में टिकने न दें और बहुत जल्दी उसे दूर कर दें| अकारण शक करके परेशानी न बढाएं| प्रेम संबंधों को मजबूती देने के लिए अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएँ| 2017 का मिथुन फलादेश बता रहा है कि यह समय अपने प्रेम सम्बन्ध को विवाह में बदलने के लिए उपयुक्त है| नए प्रेमियों के लिए भी यह समय बहुत ही अच्छा है|

स्वास्थ्य

वर्ष 2017 में कुछ असावधानियों के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है| खान पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है| अपने शरीर को परिश्रम और विश्राम दोनों की आदत डालें| गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें| फ़ूड पोइज़िनिंग और त्वचा रोगों से समस्या हो सकती है| यदि आप किसी लम्बी बीमारी से पीड़ित थे तो अभी भी आपको चिकित्सक के परामर्श की आवश्यकता है| योग, ध्यान और प्राणायाम से बहुत लाभ होगा|

उपाय / नुस्खा

  • श्रीसुक्तं और लक्ष्मी चालीसा का पाठ बहुत शुभ रहेगा|
  • पौधारोपण से लाभ मिलेगा|
  • बुधवार को ग़रीब बच्चों में कॉपी किताबें बाटने से लाभ पहुंचेगा|
  • गाय को पालक खिलाना शुभ रहेगा|
  • गुरूवार को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना अच्छा रहेगा|