मेष राशिफल 2017 - वार्षिक मेष राशिफल 2017

आइये जानते हैं कि ये आने वाला नया साल 2017 मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

नौकरी और व्यवसाय

मेष राशिफल 2017 के अनुसार इस वर्ष का आरम्भ एकदम सामान्य रहेगा परंतु इसका अंत बहुत ही शुभ दिखाई दे रहा है। वर्ष 2017 में शनि की अष्टम ढैय्या के कारण आपको कार्य क्षेत्र में समस्या आ सकती है। नौकरी अथवा व्यवसाय दोनों ही आपको व्यस्त रखेंगे और अपने परिश्रम से आप सफलता प्राप्त करेंगे। अपने कार्य क्षेत्र से जुड़े किसी भी कार्य को कल पर न छोडें। किसी बड़े अधिकारी के कारण पदोन्नति वेतन वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। ऊर्जा का प्रवाह आपके जीवन में सहायक सिद्ध होगा। आपका कोई सहकर्मी आपकी सहायता करेगा। किसी भी व्यक्ति से अपने कोई भेद न खोलें। व्यवसायी व्यक्ति किसी नए व्यवसाय का आरम्भ कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र से जुड़ी यात्राएं सफलता दिलाएंगी। जून के पश्चात आमदनी के नए मार्ग बनेंगे।

आर्थिक स्थिति

कठोर परिश्रम के माध्यम से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन कमाने के लिए अपनी बुद्धि का प्रयोग करें एवं किसी अनुचित मार्ग को न अपनाएं। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अनावश्यक ढंग से धन व्यय न करें। कोई बड़ा निवेश करने के लिए 26 जनवरी 2017 के बाद का समय उपयुक्त रहेगा। मेष 2017 राशिफल संकेत दे रहा है कि वर्ष के दूसरे भाग में कहीं से पुराना फँसा हुआ धन प्राप्त होने के कारण आर्थिक स्थिति सुधरेगी। लॉटरी एवं सट्टेबाज़ी के कारण धन की हानि हो सकती इसीलिए इनसे दूर रहें। शेयर बाज़ार में निवेश करते समय सावधानी बरतें।

शिक्षा

2017 के मेष भविष्यफल के अनुसार यह वर्ष छात्रों को बहुत ही उत्तम फल देगा| जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं उन्हें बहुत अधिक परिश्रम करना होगा| विदेश में पढने के इच्छुक छात्र किसी अच्छे सन्सथान में प्रवेश पा सकेंगे| जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सावधानी के साथ आगे बढें| सितम्बर माह तक जो भी परीक्षाएं हुई हैं उनके परिणाम अच्छे आयेंगे| वर्ष के अंत में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है एवं कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं|

पारिवारिक जीवन

इस वर्ष आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा| अपने भाई-बंधु एवं मित्रों से सामंजस्य बनाये रखें| मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा| आपके जीवनसाथी को अपनी नौकरी एवं व्यवसाय में लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं| मेष के 2017 के भविष्यकथन के अनुसार आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं| अपने व्यवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें| सितम्बर माह के पश्चात संतान की शिक्षा में सुधार आएगा| आपकी माता, जीवनसाथी एवं संतान के स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है।

प्रेम सम्बन्ध

वर्ष 2017 मेष जातकों के प्रेम संबंधों में सुधार लायेगा| जो लोग किसी प्रेम सम्बन्ध में हैं उन्हें बहस से बचने की सलाह दी जा रही है| भावनाओं को अपने रिश्ते के ऊपर हावी न होने दें अन्यथा कोई कठिनाई आ सकती है| अपने रिश्ते को मज़बूत बनाने के लिए अपने प्रेमी को भेंट देना शुभ रहेगा| प्रेमविवाह के लिए यह समय अत्यंत उत्तम है| जो लोग किसी साथी की खोज में हैं इस वर्ष के अंत तक उनकी इच्छा पूरी होगी| अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बनते दिख रहे हैं|

स्वास्थ्य

मेष के लिए 2017 के राशिफल के अनुसार इस वर्ष आपको मानसिक श्रम अधिक करना होगा| क्रोध करने से स्वयं को रोकें और तनावमुक्त वातावरण में रहें| गरिष्ठ एवं अत्यंत मसालेदार भोजन पेट रोग का कारण बन सकता है| बारिश एवं मौसम सम्बंधित बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं| नियमित योगाभ्यास एवं सुबह की सैर लाभदायक सिद्ध होंगे|

उपाय / नुस्खा

  • मंगलवार एवं शनिवार को हनुमान जी को गुड़ -चने का प्रसाद एवं उनकी चालीसा और आरती बहुत शुभ रहेगी|
  • ग़रीबों की सहायता शुभ फल देगी|
  • शनि, शिवजी एवं हनुमान जी की पूजा लाभ पहुंचाएगी|
  • शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ बहुत शुभ रहेगा|
  • सूर्य देव को नियमित रूप से जल अर्पित करें|