कुम्भ राशिफल 2017 - वार्षिक कुम्भ राशिफल 2017

आइये जानते हैं कि ये आने वाला नया साल 2017 कुम्भ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

नौकरी और व्यवसाय

नौकरी करने वाले कुम्भ राशि के जातकों को सफलता मिलेगी और समय पूरा साथ देगा| पदोन्नति और मान सम्मान दोनों ही आपको मिलने के संकेत मिल रहे हैं| आपका अद्भुत प्रदर्शन उच्च अधिकारियों का ध्यान आपकी ओर मोड़ देगा जिसका आपको अवश्य ही उचित लाभ मिलेगा| कुम्भ राशिफल 2017 के अनुसार आपको वेतन वृद्धि का लाभ भी मिलता दिखाई दे रहा है| यदि आपकी इच्छा विदेश में नौकरी करने की है तो वो पूरी हो सकती है| जो नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें भी अच्छे अवसर मिलेंगे| व्यवसायिक लोगों को सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं| यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो भी अच्छा धन संग्रह कर पाएंगे| साल के दुसरे भाग में व्यापार को सतर्कता के साथ संभालना होगा|

आर्थिक स्थिति

वैदिक ज्योतिष के अनुसार आपको इस वर्ष अपने व्यर्थ के खर्चों को रोकना होगा और बचत पर पूरा ध्यान देना होगा| आर्थिक रूप से जीवन सामान्य चलता रहेगा| धन निवेश करते समय कोई भी जोखिम उठाने से बचें| आर्थिक मामले से जुड़ी यात्रा लाभ पहुंचाएगी| रुका हुआ धन शीघ्र ही वापस मिल सकता है| आपका आत्मविश्वास आपको आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाएगा| साल के मध्य से स्थितियां सुधरेंगी| बिगड़े हुए काम बनेंगे और धन संचय करने के मार्ग खुलेंगे| आपका कड़ा परिश्रम आपके लिए आर्थिक मजबूती का कारण बनेगा|

शिक्षा

इस वर्ष छात्रों को मिश्रित परिणाम मिलेंगे| जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उन्हें अच्छे परिणाम मिलने की संभावना दिखाई दे रही है| एकाग्रता के साथ साथ आपका अभ्यास बढेगा जिसका प्रभाव निश्चित ही आपकी पढाई पर दिखाई देगा| 2017 के कुम्भ भविष्यफल के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदर्शन अच्छा रहेगा| विदेश में पढाई करने के इच्छुक छात्रों को भी सफलता मिलती दिखाई दे रही है|

पारिवारिक जीवन

किसी नयी जगह घूमने जाने का अवसर मिलेगा जिस कारण आपकी उर्जा और उत्साह दोनों में ही वृद्धि होगी| परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं| पारिवारिक जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी| मनोरंजन में धन व्यय हो सकता है| कुम्भ राशि का 2017 का फलकथन बता रहा है कि घर में मेहमान आ सकते हैं| किसी भी विषय में अपने घर के बड़े बुजुर्गों का परामर्श बहुत ही अच्छा साबित होगा| परिवार में प्रेम भरा वातावरण बना रहेगा| पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद अथवा और कोई अन्य विवाद सुलझेंगे|

प्रेम सम्बन्ध

यह वर्ष प्रेम समबन्धों के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आया है| एक से अधिक लोगों की ओर आपका झुकाव हो सकता है| नए प्रेमी युगल अच्छा समय व्यतीत करेंगे| कार्यस्थल पर भी आपको कोई पसंद आ सकता है| आपके प्रेमी के साथ आपके विवाह के योग भी बन रहे हैं परन्तु वर्ष के अंत तक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है| नए लोगों से मित्रता करने के अवसर मिलेंगे| किसी भी ऐसे सम्बन्ध को बढ़ावा न दें जो अनैतिक हो और आपको हानि पहुंचाए|

स्वास्थ्य

कुम्भ राशिफल 2017 के अनुसार शारीरिक रूप से आप स्फूर्ति से भरे रहेंगे| स्वास्थ्य सामान्य रहेगा| जो जातक दमे के रोगी हैं उन्हें सतर्क रहना होगा और नियमित डॉक्टरी जांच करवाते रहना होगा| सर्दी खांसी के कारण स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है| वृद्ध लोग अपनी दवाइयां समय पर लेते रहें| नियमित व्यायाम, प्राणायाम, अच्छा खान-पान आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा|

उपाय / नुस्खा

  • साधू सन्यासियों और ग़रीब बच्चों को भोजन कराना लाभप्रद रहेगा|
  • रविवार को भैरव जी दर्शन के लिए अवश्य जाएँ|
  • शनिदेव की नियमित पूजा शुभ फल देगी|
  • ग़रीबों को सम्मान दें और यथासम्भव सहयता भी करते रहें|
  • काले चने, काली उरद और काली मिर्च का प्रयोग भोजन में बनाये रखें|