कर्क राशिफल 2017 - वार्षिक कर्क राशिफल 2017

आइये जानते हैं कि ये आने वाला नया साल 2017 कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

नौकरी और व्यवसाय

यह वर्ष धैर्य से आगे बढ़ने का है| हो सकता है कि आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति न हो परन्तु प्रयास करते रहें| वर्ष के आरम्भ में गति थोड़ी धीमी रह सकती है| अप्रैल महीने की समाप्ति तक आपको नौकरी और व्यवसाय में समस्याएं बनी रहेंगी| कार्यस्थल में हर प्रकार की सावधानी बरतें और संयम बनाएं रखें| कर्क के 2017 के भविष्यफल के अनुसार साल के मध्य में नयी नौकरियों के अवसर मिलेंगे| कारोबारी भी लाभ कमाएंगे| आर्थिक स्थिति में मज़बूती मिलेगी| आपकी सफलता के कारण आपके वोरोधियों में बढ़ोत्तरी होगी| किसी भी व्यक्ति पर बिना सोचे समझे विश्वास न करें|

आर्थिक स्थिति

इस वर्ष आपको आर्थिक स्थिति को स्थिर रखने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी| आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहें और फालतू ख़र्चों पर नियंत्रण बनाएं| जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी आर्थिक स्थिति में वेतन वृद्धि के माध्यम से सुधार होगा| किसी जगह फंसा हुआ पैसा आने से भी बहुत मदद मिलेगी| धन प्राप्ति के लिए बहुत सोच समझ कर निवेश करें| अभी बरती गयी सावधानी आपको दीर्घकालीन आर्थिक लाभ पहुंचाएगी| वर्ष 2017 के कर्क फलादेश के अनुसार इस वर्ष के अंत में आपको बहुत सा आर्थिक लाभ मिलेगा| किसी को उधार देना, लॉटरी और सट्टे आदि से हानि हो सकती है इसलिए इनसे दूर रहें|

शिक्षा

जो भी छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उनकी मेहनत रंग लाएगी| आपकी स्मरण शक्ति अच्छी होने के कारण कठिन से कठिन विषय भी आसान हो जायेंगे| अभ्यास करने से सफलता प्राप्त होगी| कर्क राशिफल 2017 के अनुसार प्रतियोगी छात्र हों या इंजीनियरिंग या फिर मेडिकल सभी को पूरी तैयारी रखनी होगी| इस समय जो भी परीक्षा परिणाम आयेंगे वो बहुत ही अच्छे होंगे| अपने आत्मविश्वास के दम पर आप अपनी असफलता को भी सफलता में बदल सकते हैं| आपका यही आत्मविश्वास आपको करियर की ऊँचाइयों पर ले जायेगा|

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन में कर्क राशि वाले सभी जातकों को मित्रों के सहयोग से अपने अधूरे कार्य पूरे करने का अवसर मिलेगा| मेहमान आने के कारण और घर के लिए ख़रीदारी की वजह से आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है| आपको नया वाहन खरीदने का अवसर भी मिलेगा| वैवाहिक जीवन सुखमय होगा और जीवन साथी का पूर्ण साथ मिलेगा| अपने मित्रों और भाई बहनों से सामंजस्य बढेगा| किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी संभव है| संतान के माध्यम से घर की आर्थिक स्थिति सुधरेगी|

प्रेम सम्बन्ध

कर्क फलादेश 2017 के अनुसार इस वर्ष आपका झुकाव प्रेम संबंधों की ओर अधिक होगा| प्रेमी युगल एक दूसरे को उपहार देकर अपने संबंधों में और अधिक मधुरता ला सकते हैं| विपरीत लिंगियों के साथ आपकी मित्रता होगी और किसी विशेष की ओर आकर्षण बढ़ेगा| व्यवस्तता के कारण शायद आपको प्रेम विषयों में कम समय मिल पाए इसलिए हर पल को आनंद के साथ जियें|

स्वास्थ्य

यह वर्ष चुस्ती फुर्ती से भरा होगा| लम्बी बीमारी से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा| स्वस्थ रहने के प्रति आप जागरूक रहेंगे| मानसिक शांति के लिए आपको प्रकृति और आध्यात्मिक कार्यों की सहायता लेनी होगी| आपके जीवन में नयी उर्जा का प्रवेश होगा|

उपाय / नुस्खा

  • शिवजी और हनुमान जी की पूजा से लाभ होगा|
  • शुक्रवार के दिन ग़रीब कन्याओं को खीर और सफ़ेद मिठाई खिलाना शुभ रहेगा|
  • दुर्गा जी के मंदिर में बुधवार के दिन प्रसाद चढ़ाना लाभ पहुंचाएगा|
  • शनिवार का दिन ग़रीबों में तला हुआ खाद्यपदार्थ दान करने के लिए उत्तम है|
  • गौशाला में चारा दान करना भी बहुत लाभकारी रहेगा|